ग्रेटर नोएडा। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर रविवार को फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। स्क्रीनिंग कैंप में लोग निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग के लाभ के साथ ही ऑन्कोलॉजिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट से निःशुल्क परामर्श प्राप्त भी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर ब्लड प्रेशर और शुगर की निःशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा शिविर में कैंसर की जांच के लिए विशेष पैकेज भी उपलब्ध होंगे। पुरुषों के लिए 999 रुपये में यूएसजी-एब्डोमन/केयूबी, सीबीसी, पीएसए और ऑन्कोलॉजिस्ट से परामर्श शामिल है। महिलाओं के लिए 1499 रुपये के पैकेज में यूएसजी-एब्डोमन, सीबीसी, सीए-125, ब्रेस्ट जांच और यूएसजी, ऑन्कोलॉजिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट से परामर्श शामिल है। फोर्टिस अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया, “यह शिविर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने और समय पर बीमारियों का पता लगाने में मदद करेगा। खासकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का समय से पता लगाने के लिए नियमित जांच कराना बहुत जरूरी है।”
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…