ओपा फाउंडेशन ने धूमधाम से 25 कन्याओं का किया सामूहिक विवाह, पूर्व राज्पाल कलराज मिश्र ने दिया आशीर्वाद

Opa Foundation organised a grand mass wedding for 25 girls, with former Governor Kalraj Mishra blessing them.

ग्रेटर नोएडा। साइट-4 में ओपा फाउंडेशन की तरफ से 25 जरुरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ओपा फाउंडेशन के ओमप्रकाश अग्रवाल व उनकी पत्नी पूनम अग्रवाल ने सभी जोडों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र शामिल हुए। मनोज सिंघल ने बताया सभी 25 दूल्हे की बारात घोड़ा बग्गी में बैठकर जय किसान खल भंडार साईट 4 से शुरू होकर बैंड बाजे ,ढोल नगाड़े और आतिशबाज़ी के साथ विवाह स्थल पर पहुँची। विवाह स्थल पर पहुचे सभी दूल्हों का गेट पर पूनम अग्रवाल और अन्य महिलाएँ द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। ओमप्रकाश अग्रवाल और पूनम अग्रवाल की शादी की वर्षगांठ पर पिछले 5 वर्ष से लगातार ये आयोजन किया जा रहा है जिसमें अब तक 108 कन्यायों का विवाह संपन्न कराया गया है। सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र पहुचे।

Opa Foundation organised a grand mass wedding for 25 girls, with former Governor Kalraj Mishra blessing them.

कलराज मिश्र ने सभी नवदम्पति को आशीर्वाद देते हुए ओम प्रकाश अग्रवाल की तरफ से इस नेक कार्य के लिए पूरे परिवार को बधाई दी, उन्होंने कहा कि इस तरह के काम के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। ओमप्रकाश अग्रवाल , पूनम अग्रवाल , रामावतार अग्रवाल , मोतीलाल अग्रवाल , अमन अग्रवाल , आकाश अग्रवाल, कृति अग्रवाल, राशि अग्रवाल, मनोज सिंघल, मुकुल गोयल , कमल बंसल , विनोद अग्रवाल, जी पी गोस्वामी, मनोज गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, गौरव बंसल , बंटी अग्रवाल, राहुल नंबरदार , गिरीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, आनंद प्रकाश आदि सहित पूरे शहर से सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Spread the love