ग्रेटर नोएडा। वेस्ट मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-3, ग्रेटर नोएडा में 13 फरवरी 2026 को HCL Lending Hands Foundation के सहयोग से किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान की निदेशक कंचन कुमारी तथा आदरणीय प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में 200 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कचरा प्रबंधन प्रणाली की स्पष्ट समझ विकसित की। विद्यार्थियों ने बिसलेरी प्रकार की पानी की बोतलों के ढक्कनों से सुंदर गमले और पशु आकृतियाँ बनाईं, दही व आइसक्रीम के कपों से आकर्षक बोर्ड तैयार किए तथा त्यागे गए चार्जर और ई-वेस्ट से टाइल्स का निर्माण किया। निदेशक ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में सतत एवं पर्यावरण हितैषी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण का जिम्मेदार दूत बनने का संदेश दिया। यह कार्यशाला सभी के लिए एक शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुई।
डीड्ब्ल्यूपीएस में बच्चों के लिए वेस्ट मैनेजमेन्ट पर कार्यशाला आयोजित






