महाशिवरात्रि पर जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में  स्पेशल असेंबली आयोजित

Special assembly organised at GD Goenka Public School on Mahashivratri

ग्रेटर नोएडा। जी डी गोएंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी , ग्रेटर नोएडा विद्यालय में कक्षा 3 ब के छात्र -छात्राओं द्वारा भगवान् शिव को समर्पित महाशिवरात्रि के पर्व पर स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया I जिसका आरम्भ “ॐ नमः शिवाय”की धुन के साथ श्रद्धा और अनुशासन के साथ हुआ। कुछ बच्चे भगवान् शिव -पार्वती तथा उनके गण के रूप में के रूप में तैयार होकर आए थे जिसने सभी का मन मोह लिया । इस आयोजन को प्रभावपूर्ण बनाने के लिए लिए सुंदर सजावट की गई थी। सभा में भगवान शिव विवाह, शिव तांडव नृत्य” पर आधारित विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए।सभा का समापन राष्ट्र-गान के साथ किया गया I अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्रों को भगवान शिव की कथा, संयम, शांत मन और सत्य विचार रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि केवल व्रत और पूजन का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मिक शुद्धि एवं जीवन में सकारात्मकता लेने का अवसर भी है।

Spread the love