केन्द्रीय विहार में श्रीराम नवमी पर लोग हुए एकजुट, हुआ भण्डारे का आयोजन

People gathered on Shri Ram Navami in Kendriya Vihar, a feast was organized

ग्रेटर नोएडा। श्री राम नवमी व नवरात्रि समापन पर  केन्द्रीय विहार ग्रेटर नोएडा हवन पूजन के साथ भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के महिला पर चर्चा की गयी,जिसमें लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखी। इस दौरान अयोध्या में श्रीराम लला का भव्य मंदिर बनने पर लोगों ने अपना उत्साह व्यक्त किया। साथ ही सनातनियों के ईश्वर में समर्पण व एकता के विशेष अनुभूति दिवस के रुप में अत्यंत अविस्मरणीय रहा। इस महा आयोजन में 500 से अधिक लोगों ने जिसमें समस्त स्वच्छता कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों, मजदूरों व केन्द्रीय विहार ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पुष्पा खटाना, रेनू प्रियम्बिका, नुपुर, भविष्या महेश, रंजना तिवारी, डॉ. सूर्यवीर चौधरी, मिहिर चौधरी, वीर चौधरी, प्रेम प्रकाश केसरी, महेश पमनानी, बी पी पाठक, संजीव सलवान का अद्भुत सेवा भाव डॉ. अरविन्द तिवारी-प्राकृतिक चिकित्सक, ध्यान गुरु, पी.एल.आर थिरेपिष्ट, आध्यात्मिक विद्यार्थी एवं  अध्यक्ष व संस्थापक- सी आर डी जी फाऊंडेशन मौजूद रहे।

Spread the love