" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पीजीडीएम दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) में पीजीडीएम बैच 2023–25 का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया,जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान रहे। दीक्षांत संबोधन की शुरुआत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा जीएनआईओटी ग्रुप, गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस प्रतिष्ठित परिसर में आयोजित पीजीडीएम दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनना उनके लिए हर्ष, गौरव और आत्मिक संतोष का विषय है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर केवल डिग्री प्राप्त करने का नहीं, बल्कि शैक्षणिक जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा के सफल समापन और व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है। पीजीडीएम जैसे चुनौतीपूर्ण और व्यावसायिक पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करना विद्यार्थियों के सतत परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज प्रदान की गई उपाधि विद्यार्थियों को पहचान देती है, लेकिन उनका चरित्र, दृष्टिकोण, कार्य-संस्कृति और नैतिक मूल्य उन्हें उत्कृष्ट बनाएँगे। तकनीक, डिजिटल अर्थव्यवस्था, डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में प्रबंधन शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र की मजबूत आधारशिला है।

राज्यपाल ने जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक सोच, व्यावसायिक दक्षता और नैतिक मूल्यों से भी सशक्त करता है। उन्होंने इस अवसर पर संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह के नेतृत्व की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता, शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता और कुशल प्रबंधन के कारण संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन), भारतीय जनता पार्टी, बिहार–झारखंड ने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता जीएनआईओटी समूह के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक परंपरा, उद्योग-संस्थान सहयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीएनआईओटी समूह उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने हेतु सतत प्रयासरत है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. भूपेन्द्र कुमार सोम, भारतीय जनता पार्टी के नेता नीरज सिंह, महेन्द्र कुमार, कुलसचिव अनिल मधवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि, प्राध्यापकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल एवं सशक्त मंच संचालन डॉ. शालिनी शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे समारोह को प्रभावशाली, अनुशासित एवं समयबद्ध रूप में संचालित किया। दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान के दो सौ नब्बे से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं। आज का यह समारोह उल्लास, गर्व और नई आकांक्षाओं के साथ एक अविस्मरणीय आयोजन के रूप में संपन्न हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>