" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ओपो सेवा फाउंडेशन पच्चीस गरीब निर्धन कन्याओं का 14 फरवरी  को कराएगा सामूहिक विवाह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ओम प्रकाश अग्रवाल एवं पूनम अग्रवाल के कर कमलों द्वारा 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। अमन अग्रवाल ने बताया यह सामाजिक एवं सेवा भाव से प्रेरित कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। समारोह का आयोजन साइट-4, डी-48, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन में प्रवेश कराना तथा समाज में सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। आकाश अग्रवाल ने बताया ओपा सेवा फाउंडेशन द्वारा पिछले कई वर्षों से समाजहित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रम शामिल हैं। यह सामूहिक विवाह समारोह भी उसी सेवा श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने एवं नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की गई है। सभी जोड़ो को 325 घरेलू सामान (बेड, फ्रिज, टीवी, पंखा, सिलाई मशीन, घड़ी, कपड़े, अंगूठी, कूलर, संदूक, म्यूजिक सिस्टम)  आदि  समान दिये जाएँगे। प्रेस कांफ्रेंस में ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, मोतीलाल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, कृति अग्रवाल, राशि अग्रवाल, मनोज सिंघल, मुकुल गोयल, कमल बंसल, विनोद अग्रवाल, जी.पी.गोस्वामी , मनोज गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, गौरव बंसल, बंटी अग्रवाल, राहुल नंबरदार, गिरीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल , आनंद प्रकाश आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>