" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ग्रेनो में प्रवेश पर आपका स्वागत करेंगे वोगेनवेलिया के गुलाबी फूल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सपरेसवे से सिरसा के रास्ते ग्रेटर नोएडा में प्रवेश करने पर आपका स्वागत पुणे के गुलाबी वोगेनवेलिया के फूल और हरे-भरे अशोक के वृक्ष करेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बृहस्पतिवार को वोगेनवेलिया व अशोक के पौधे लगाकर इसकी शुरुआत कर दी है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा में प्रवेश करने के लिए सिरसा के पास एंट्री प्वाइंट बना हुआ है। यहां से ग्रेटर नोएडा के निवासी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जा सकते हैं और ईस्टन पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से यात्री ग्रेटर नोएडा में आ सकते हैं। रोजाना हजारों की संख्या में लोग इस जगह से गुजरते हैं। इसे देखते हुए प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण के निर्देश पर उद्यान विभाग ने इसे सुंदर व मनमोहक दृष्य बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को सीईओ नरेंद्र भूषण व महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से उतरने पर बायीं ओर वोगेनवेलिया और अशोक के पौधे लगा दिए गए हैं। यहां पर सड़क को चौड़ा करने का काम पहले से चल रहा है। सुंदर फुटपाथ भी बनाए जा रहे हैं। अब इसे हरा-भरा बनाने की मुहिम शुरू की गई है। प्राधिकरण इस जगह पर पुणे की ग्लैबरा प्रजाति के वोगेनवेलिया के 350 व अशोक के 250 पौधे लगवा रहा है। सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जाने वाले मार्ग पर भी ये पौधे शीघ्र लगा दिए जाएंगे। इस दौरान सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि वोगेनवेलिया पुष्प व अशोक के वृक्षों के अलावा ग्रेटर नोएडा में प्रवेश करने का साइन बोर्ड भी लगाया जाएगा। इस काम को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक कपिलदेव सिंह व क अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ट्रकर्स प्वाइंट को और सुंदर बनाने की पहल
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सिरसा के पास ट्रकर्स प्वाइंट बने हैं। सिरसा रैंप से उतरकर ट्रक चालक इसी जगह पर रुककर विश्राम करते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण हरियाणा के मोर्थल की तर्ज पर इस ट्रकर्स प्वाइंट विकसित करने की योजना है। ट्रक चालकों के लिए रेस्टोरेंट बनवाने की योजना पर काम कर रहा है। बहुत जल्द काम शुरू कराने की तैयारी है। इसके पास में खाली जमीन पर पार्क भी बनाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने उद्यान विभाग को इसके निर्देश दे दिए हैं। इससे एक तो प्रवेश द्वार की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। साथ ही लंबा संफर तय करके सिरसा के पास ट्रकर्स प्वाइंट पर रुकने और व विश्राम करने की सहूलियत होगी। यहां की सड़कों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने इसे 01 जनवरी 2022 से पहले पूरा करने का लक्ष्य दिया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>