ग्रेटर नोएडा। जगत फार्म मार्केट में एक्टिव सिटीज़न टीम ने ओलंपिक में पुरुष हॉकी में 41 साल बाद मेडल जीतने पर एक्टिव सिटीज़न टीम द्वारा मिठाई बांटी गई। रोमांचक मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया। इस अवसर पर एक्टिव सिटीज़न टीम के अध्यक्ष पूर्व नेशनल हॉकी खिलाड़ी मंजीत सिंह ने कहा कि आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दिखा दिया कि रियो ओलिंपिक 2016 में आखरी नंबर पर रही टीम भी 4 साल की कड़ी मेहनत से मेडल जीत सकती है। एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्य मनोज गर्ग व हरेन्द्र भाटी ने कहा कि सभी देशवासियों को पुरुष टीम की जीत की बधाई और महिला टीम को कल होने वाले कांस्य पदक मैच के लिए शुभकामनाएं। हमें पूरा भरोसा है कि महिला टीम भी महिला हॉकी का पहला ओलंपिक पदक जीतकर देश का मान बढ़ाएगी। खेल प्रेमी चाचा हिन्दुस्तानी ओर बिजेनदर सिंह आर्य ने भी खुशी व्यक्त करते हुए मेडल जीतने की बधाई दी। एक्टिव सिटीज़न टीम ने जगत फार्म मार्किट में मिठाई बांट कर टीम की जीत सेलिब्रेट की। इस अवसर पर मनजीत सिंह, बिजेनदर सिंह आर्य, चाचा हिन्दुस्तानी, मनोज गर्ग, हरेन्द्र भाटी, असीम शर्मा, डा. राहुल वर्मा, रोताश भाटी, राहुल नम्बरदार, देविनदर रहिसूद्दीन आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…