ग्रेटर नोएडा। दादरी नगर में नई आबादी में राशन वितरण की दुकान पर अन्न महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि अन्नू पंडित जिला अध्यक्ष (भाजपा युवा मोर्चा) ने कहा कि जैसा कि आप जानते ही हैं कि पिछले मार्च, 2020 से सारी दुनिया इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना से जूझ रहा है। महामारी के कारण आर्थिक गतिविधियों, नोकरी, व्यापार, व्यवसाय, दुकानदारी और रोजनदारी आदि पर भी असर पड़ा है। इससे कमजोर तबके के रोज कमाने और रोज खाने वाले वर्ग की आजीविका पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। संकट की इस घड़ी में सर्व समाज के सभी वर्गों को राहत देने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी समस्त राशनकार्ड लाभार्थियों को सरकारी दुकानों के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नि:शुल्क राशन वितरण करा रहे हैं। जन कल्याण के लिए ऐसी ऐतिहासिक योजना सायद ही किसी देश में इतने बड़े पैमाने पर चलाई जा रही हो। एक राष्ट्र एक राशनकार्ड से देश के किसी भी कोने पर रहने वाला परिवार कही से भी राशन प्राप्त कर सकता है। देश के तकरीबन अस्सी करोड़ लोगों को इस प्रशंसनीय योजना का लाभ मिल रहा है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…