ग्रेटर नोएडा,5 अगस्त। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अन्न महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश की 80 हजार उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 80 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसके तहत पूरे प्रदेश में गरीबों को अन्न वितरित किया जा रहा है। इसके साथ अन्न रखने के लिए एक वॉटरप्रूफ बैग भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी क्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दादरी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क राशन व बैग उपलब्ध वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री के निर्देशन में सभी पात्र लाभार्थियों को राशन व वॉटरप्रूफ बैग उपलब्ध कराया जा रहा है। दादरी विधायक ने कहा कि हर नागरिक हेतु खाद्यान्न व्यवस्था की सुनिश्चितता हमारा प्रण है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में यूपी सरकार ‘कोई प्रदेशवासी भूखा ना रहे’ संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत्योदय के संकल्प को साकार करती इस योजना से प्रदेश के लगभग 15 करोड़ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…