ग्रेटर नोएडा,। सेंट जोसफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा-1 में आयोजित क्षेत्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में गाजियाबाद एवं नोएडा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, खेल विभाग, समस्त शिक्षकगण, विद्यालय स्टाफ एवं प्रबंधन समिति प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिल रहा है।

देर शाम तक खेले गए बालिका वर्ग के मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे —
अंडर-14 बालिका वर्ग
प्रथम स्थान : होली चाइल्ड स्कूल
द्वितीय स्थान : जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल
तृतीय स्थान : सेंट जोसफ विद्यालय
अंडर-17 बालिका वर्ग
प्रथम स्थान : होली एंजल स्कूल साहिबाबाद
द्वितीय स्थान : होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल
तृतीय स्थान : होली एंजल स्कूल शालीमार
अंडर-19 बालिका वर्ग
प्रथम स्थान : जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल
द्वितीय स्थान : सेंट जोसफ विद्यालय
तृतीय स्थान : फातिमा कॉन्वेंट स्कूल
वहीं बालक वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले खेले गए।

अंडर-14 बालक वर्ग
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें हैं :
सेंट जोसफ विद्यालय, माउंट कैरमल स्कूल, सेंट पॉल स्कूल तथा होली एंजल स्कूल। सेमीफाइनल मुकाबले सेंट जोसफ एवं माउंट कैरमल के बीच तथा सेंट पॉल एवं होली एंजल साहिबाबाद के बीच खेले जाएंगे।
अंडर-17 बालक वर्ग
होली एंजल स्कूल बनाम जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल — विजेता : जीसस एंड मैरी
सेंट जोसफ विद्यालय बनाम होली एंजल — विजेता : होली एंजल
सेंट पॉल स्कूल बनाम माउंट कैरमल स्कूल — विजेता : माउंट कैरमल
होली एंजल बनाम ग्लोबल स्कूल — विजेता : होली एंजल
सेंट जोसफ बनाम सेंट पॉल — विजेता : सेंट पॉल
होली एंजल बनाम माउंट कैरमल — विजेता : माउंट कैरमल
ग्लोबल बनाम जीसस एंड मैरी — विजेता : जीसस एंड मैरी
होली एंजल बनाम सेंट पॉल — विजेता : होली एंजल
अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें हैं :
होली एंजल स्कूल, माउंट कैरमल स्कूल, जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल तथा होली एंजल स्कूल। सेमीफाइनल मुकाबले होली एंजल साहिबाबाद एवं माउंट कैरमल के बीच तथा जीसस एंड मैरी एवं होली एंजल शालीमार के बीच खेले जाएंगे।
अंडर-19 बालक वर्ग
माउंट कैरमल बनाम सेंट जोसफ — विजेता : सेंट जोसफ
फातिमा कॉन्वेंट स्कूल बनाम सेंट पॉल — विजेता : सेंट पॉल
होली एंजल शालीमार बनाम सेंट जोसफ — विजेता : सेंट जोसफ
अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें हैं :
सेंट जोसफ विद्यालय, सेंट पॉल स्कूल, माउंट कैरमल स्कूल तथा होली एंजल स्कूल। सेमीफाइनल मुकाबले सेंट जोसफ एवं सेंट पॉल के बीच तथा माउंट कैरमल एवं होली एंजल के बीच देर शाम को खेले जाएंगे।






