रबूपुरा। यमुना अधिसूचित भूमि पर खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी चोरी कर किये गए गहरे गढ्ढों का मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जिसके बाद पुलिस खनन माफियाओं की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है। गौरतलब है कि यीडा के प्रस्तावित सेक्टर 20 के समीप प्राधिकरण अधिसूचित भूमि खनन माफियाओं के निशाने पर रही है। जिसमे मोटी कमाई के चक्कर मे जेसीबी, पोपलेंन मशीन चलाकर मिट्टी चोरी का कारोबार बदस्तूर चल रहा था तथा वहां 10 से 12 फिट गहरे गढढे बन चुके हैं। मामला मीडिया में आने के बाद मंगलवार को एसीपी जेवर ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके का निरीक्षण किया। उधर पुलिस यमुना अधिसूचित भूमि से खनन करने वाले माफियाओं को चिन्हित कर कार्रवाई किये जाने का दावा कर रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…