रबूपुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री ठा0 हरीश सिंह के कस्बा स्थित कैम्प कार्यालय पर मिट्टी का दीपक जलाकर दीपावली मनाई। विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण से बेहद प्रसन्नता का माहौल नजर आया तथा सुबह बनारस, शाम बनारस, भोले तेरे नाम बनारस” का नारा लगाते हुए इस ऐतिहासिक पल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम रावत ने कहा भारतीय संस्कृति के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में लिख गया। अब दुनियांभर के सनातनी संस्कृति को मानने वाले काशी आएंगे और हमारी संस्कृति के गौरव से परिचित होंगे। भारतीय उपमहाद्वीप के रहने वाले सभी सनातनियों के लिए यह बहुत गर्व का क्षण है, भले ही आज वे किसी भी पंत के मानने वाले हों। इस अवसर पर टूकीराम त्यागी, राजू शर्मा, जोगिंदर सिंह, आकाश भाटी, एड. मुनेश कुमार, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…