रबूपुरा। जेवर विधानसभा क्षेत्र के गांव दयानतपुर में पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह मार्केट में सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत अन्य 11 शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी वह क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा जय जवान जय किसान का उद्घोष करते हुए बिपिन रावत अमर रहे के नारे लगाते हुए पूरे गांव में कैंडल मार्च निकाला। भाजपा के युवा नेता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मनजीत सिंह, भारतीय किसान यूनियन कृषक के प्रदेश महासचिव हरीश छोकर, श्रीपाल सिंह, भूदेव शर्मा, बसंत ठाकुर, नौनिहाल सिंह, भानु प्रकाश, ऋषि पाल सिंह, सुंदर फौजी, अजय चौहान आदि उपस्थित रहे। जिला कार्यकारिणी सदस्य मनजीत सिंह ने बताया जनरल बिपिन रावत एक सच्चे योद्धा और महानायक थे। उनकी एक बात आज भी सबके रंगों में खून का संचार भर देती है जब उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम पहले गोली चलाएंगे नहीं और बाद में गोलियों की गिनती भी नहीं करेंगे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…