" data-ad-slot="">
Categories: HOME

एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ “नदी को जानो” कार्यक्रम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नर्मदा मिशन के संयोजक पूज्य संत समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार ने युवाओं को किया प्रेरित
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में यूजीसी तथा एआईसीटीई के द्वारा प्रायोजित “नदी को जानो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्मदा मिशन के संयोजक पूज्य संत समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर गंगा विचार मंच,राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भरत पाठक, संस्थान के महानिदेशक प्रवीण सोनेजा, निदेशक डॉ. विनोद एम कापसे, निदेशक (परि.एवं नियो.) डॉ. प्रवीण पचौरी, कुलसचिव डॉ. के.पी. सिंह, डींस, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। एनआईईटी के निदेशक डॉ. विनोद एम कापसे ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। निदेशक परियोजना डॉ. प्रवीण पचौरी ने अपने उद्बोधन में नदियों के महत्त्व एवं मानव जीवन में उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। नर्मदा मिशन के संयोजक पूज्य संत समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार ने माँ नर्मदा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सत्याग्रह किया है और पिछले 425 दिन से अन्न त्यागकर केवल जल पर ही आश्रित रहकर नर्मदा के संरक्षण एवं संवर्धन के बीड़ा उठाया हुआ है। समर्थ सद्गुरु ने अपने प्रबोधन में कहा कि भारत की युवा शक्ति ही पुरानी नींव पर नए भारत का निर्माण करेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आप भी अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर प्रकृति के संरक्षण के लिए न केवल जागृति पैदा करें, बल्कि स्वयं भी इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकृति के अस्तित्त्व से ही हमारा अस्तित्त्व है। नदियों का मानव जीवन में अमूल्य योगदान है। हमें बड़े यत्न से नदियों की रक्षा करनी होगी क्योंकि नदियों के प्रवाह से ही मानव जीवन का प्रवाह है। एनआईईटी के म्यूज़िक क्लब के विद्यार्थिओं हर्षित, तनुश्री, साहिल, मानस, सचिन, ओशो आदि ने नदी तथा वृक्ष संरक्षण पर मनमोहक संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। पूज्य संत समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार ने एनआईईटी परिसर में वृक्षारोपण किया तथा विद्यार्थियों से कहा कि पौधों का पोषण एवं संवर्धन भी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में एनआईईटी के कुलसचिव डॉ. के. पी. सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो हर्ष अवस्थी ने किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>