" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दलहनी फसलें मानव पोषण व स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण-डॉ. नीतू सिंह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेनो/रबूपुरा। किसानों को अपनी फसल में दलहनी फसलों का समावेश जरूरी है। क्योंकि दालें प्रोटीन का मुख्य स्रोत होती हैं। दलहनी फसलें मानव पोषण व स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण हैं। इन फसलों की जड़ में राइजोबियम जीवाणु की ग्रन्थियां होती हैं। जो वायुमंडल से स्वतंत्र नाइट्रोजन का भूमि में स्थिरीकरण करतीं हैं। उक्त जानकारी एमिटी कृषि प्रसार सेवा केंद्र की प्रभारी डॉ0 नीतू सिंह ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए व दलहन उत्पादन को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर के सहयोग से गुरुवार को गौतम बुद्ध नगर के गांव तालडा में आयोजित किसान गोष्ठी के दौरान दी। इसके साथ ही वरिष्ठ शोध अधिकारी डॉ0 रोशनलाल ने दलहन का महत्व बताते हुए इसका क्षेत्रफल बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि गेंहू, चावल की फसल पद्वति में रासायनिक पेस्टिसाइड एवं खाद का अधिक प्रयोग किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप भूमि की संरचना व उर्वरता में कमी आ रही है। दलहनी फसलों से कम लागत में अधिक आमदनी के साथ ही किसानों में आत्म निर्भरता आती है। इसके साथ ही कृषि रक्षा प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह व प्रयोगशाला प्रभारी मोहनलाल ने भी किसानों को अहम जानकारी दी। इस अवसर पर दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>