नोएडा। रविवार को सेक्टर 82 स्थित निरंजनी अखाड़ा ब्रम्हचारी कुटी में महंत ओम भारती महाराज के सानिध्य में पुलवामा हमले की दूसरी वर्षगाठ के पर शहीद हुए जवानों की याद में मोमबत्ती जलालकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी ने नम आंखों से शहीदों को याद किया। इस दौरान वीर शहीद अमर रहें , भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा>इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र दुबे ने कहा कि दो वर्ष पूर्व आतंकियों के कायराना हमले में हमने देश के वीर जवानों को खो दिया था । उन शहीदों को नमन हैं जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया।पुलवामा के दोषियों का अभी तक पता नहीं लगना बहुत ही अफसोसजनक है जब तक कायरों को मृत्युदंड नहीं मिलेगा तब तक शहीदों की आत्माओं को शांति नहीं मिलेगी। हिंदुस्तान का प्रत्येक नागरिक वीर शहीदों का हमेशा ऋणी रहेगा। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है जिनके कारण हम सभी सुरक्षित हैं।
इस मौके विजय भारती,आचार्य राकेश कुमार पांडेय, पिंटू यादव, विष्णु शर्मा, अमितेश सिंह, गोरेलाल, दीपक तिवारी,शिवव्रत तिवारी ,संजय पांडे,शैलेश द्विवेदी, हरि सिंह, सर्वेश तिवारी,संतोष, पंकज,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…