ग्रेटर नोएडा। बीटा 2 स्थित ओमेक्स कनॉट प्लेस में दो दिवसीय वैलेंटाइन डे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के सैकड़ों कपल पहुंचे और पूरे जोश से अपने प्यार का इज़हार किया एवं धूमधाम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान ओमेक्स कनॉट प्लेस को पूरी तरह सजाया गया, इस मनमोहक सजावट से पूरा माहौल प्यार के रंग में रंग गया। इसके बाद कपल्स के लिए कई प्रतियोगिता कराई गई जैसे मिस्टर एंड मिसेज वैलेंटाइन डे। इसके बाद लाइव रॉक बैंड शो ने पूरे माहौल में समा बांध दिया। जिसमें लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, जहां कपल्स उस यादगार पल को कैमरे में कैद किया। इसके अलावा अधिक खरीदारी करने वालों को मॉल में मौजूद ताज महल में फ्री एंट्री का बम्पर इनाम मिला।
वहीं ओमेक्स कनॉट प्लेस में आए कपल्स ने कहा कि यह आयोजन बहुत ही खास रहा। आज का दिन प्यार के इजहार करने का होता है, वैसे तो प्यार पूरी जिंदगी रहता है। लेकिन इस प्यार के दिन को आयोजन के तौर पर मनाया गया। जहां हमने खूब इंजॉय किया और वैलेंटाइन डे की शुभकामना व्यक्ति की।
पैरामाउंट इमोशंस में धूमधाम से मनाया गया वैलेंटाइन डे
ग्रेटर नोएडा। पैरामाउंट इमोशंस में वैलेंटाइन डे धूमधाम से मनाया गया, जहां सोसाइटी के कपल्स पूरे जोश से अपने प्यार का इज़हार किया। और विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन हुआ।इस दौरान पैरामाउंट इमोशंस पूरी तरह सजा दिया था, इस मनमोहक सजावट से पूरा माहौल प्यार के रंग में रंग गया। इसके बाद कपल्स के लिए कई प्रतियोगिता की गई। इसके अलावा कपल्स गेम्स, बेस्ट कपल्स, बेस्ट ड्रेस का आयोजन किया किया। जिसमें लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, जहां कपल्स उस यादगार पल को कैमरे में कैद किया। इसके बाद आयोजन के प्रतिभागियों को उपहार दिए गए।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…