ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसफ विद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत प्रार्थना गीत के साथ दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉक्टर ऑलविन पिंटो एवं सिस्टर्स ने एक साथ लैंप जलाकर गांधी और शास्त्री जी के महान आदर्शों को प्रणाम किया। इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहद गर्म जोशी से विभिन्न रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया, जिसमें भारतीय संस्कृति और गांधी जी के संदेशों को दर्शाया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने सामाजिक समस्याओं और विचारों को उजागर किया। समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉक्टर ऑलविन पिंटो ने एक प्रेरणादायक संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान का महत्व बताया तथा छात्रों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की सीख दी। आज के कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह समारोह हमारी विरासत के महत्वपूर्ण हिस्से को याद करने और हमें गौरवान्वित करने का एक बड़ा कदम था, जिसने हम सभी को एक साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…