ग्रेटर नोएडा,03 अक्टूबर। नॉलेज पार्क स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में आईईईई का स्थापना दिवस मनाया गया। आईईईई इंजीनियर्स की दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है, जिसके अंदर इंडस्ट्री और एकेडमिक दोनों तरह के लोग सदस्य हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के महानिदेशक डॉ. अजय राणा के संबोधन से हुआ, उन्होंने सभी छात्रों को आईईईई के बारे में बताया और सदस्य बनने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. राणा ने कहा कि आईईईई का उद्देश्य है मानवता के लिए तकनीकी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईईईई यूपी सेक्शन के वाइस चेयर और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मोहम्मद रिहान थे। उन्होंने जलवायु परिवर्तन और तकनीकि शिक्षा विषय पर अपना भाषण दिया। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटने के उपायों पर चर्चा की। इस अवसर पर डिबेट प्रतियोगिता, एक्सपर्ट सत्र और अन्य आयोजन भी किए गए। भारत में आईईईई दिवस हर साल अक्टूबर के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। यह क्षेत्र में पेशेवरों का समर्थन करने और मानवता की भलाई के लिए नवाचार लागू करने के उनके प्रयासों में सहायता करने के लिए मनाया जाता है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…