प्रयागराज। प्राथमिक विद्यालय हकीम पट्टी सैदाबाद प्रयागराज के प्रांगण में गीता त्रिपाठी ARP (हिंदी) के कुशल मार्गदर्शन में एसएमसी मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के वंदन से किया गया। एसएमसी मीटिंग में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा एक के नोडल शिक्षक महेंद्र कुमार के साथ सपोर्टिव सुपरविजन भी द्वारा किया गया। बच्चों ने मैम द्वारा पूछे गए प्रश्नों का तत्परता से उत्तर दिया। कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों का निपुण टेस्ट भी लिया गया।
विद्यालय परिवार की तरफ से निपुण बच्चों को प्रेरित करने हेतु दिए जा रहे निपुण बालक , निपुण बालिका बैज (logo) से मैम को अवगत कराया गया। ए आर पी महोदया द्वारा इस कार्य की अत्यंत सराहना की गई । सहायक अध्यापक ज्ञान प्रकाश पाल द्वारा निपुण भारत मिशन के विषय में अभिभावकों को जानकारी दी गई। अंत में प्रधानाध्यापक राजेश मिश्र ने मीटिंग में प्रतिभाग करने वाले अभिभावकों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अक्टूबर माह की एस .एम.सी .मीटिंग का सकुशल समापन किया गया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…