ग्रेटर नोएडा। 75 वें स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस, नॉलेज पार्क-II ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में संस्थान के चेयरमैन, अतुल मंगल, वाइस चेयरमैन, आयुष मंगल तथा निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति में झण्डा रोहण कर माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पार्चन किया गया तथा संस्थान के सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक द्वारा आजादी के महानायकों एवं स्वतन्त्रता सेनानियों को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल जी ने आज की नई पीढ़ी को देश के स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदानों के इतिहास के बारे में अवगत कर उनके संघर्ष का वर्णन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती छाया गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग विभाग के निदेशक डॉ० यशपाल सिंह के साथ-2 इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न संकायों के सदस्य, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे।
मंगलमय संस्थान में आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर महानायकों को किया याद






