ग्रेटर नोएडा। नए छात्रों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का वरिष्ठ छात्रों द्वारा किया जा रहा है, जो छात्रों में अपनी कला की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ मैत्री भाव विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है। ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा में 29 अक्टूबर, 2021 को पीजीडीएम 2021-23 बैच के छात्रों हेतु फ्रेशर्स पार्टी (Freshers Party) का आयोजन होगा।
इस अवसर पर मैनेजमण्ट छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम (गीत, नृत्य एवं नाटक) प्रस्तुत किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त फैशन शो का आयोजन भी किया गया है। इस आयोजन के जज मिस्टर इण्डिया रह चुके आदित्य गिरी होंगे। फ्रेशर्स पार्टी के भव्य आयोजन से छात्रों में काफी उत्साह व्याप्त है। संस्थान की निदेशिका डॉ० सपना राकेश ने बताया कि वर्तमान परिवेश में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपने चहुमुखी व्यक्तित्व के विकास हतु इस तरह के आयोजनों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने नवीन छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…