" data-ad-slot="">

ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूलमें “प्रदूषण की चुनौतियां “विषय पर एक टॉक शो तथा अलंकरण समारोह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में “प्रदूषण की चुनौतियां “विषय पर एक टॉक शो तथा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी मुख्य अतिथि फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा पूजा बिष्ट थीं। उन्होंने दीपावली पर पटाखों द्वारा होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हमे कम से कम पटाखे चलाने चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ शास्त्रीय संगीत की प्रशिक्षिका संचारी भट्टाचार्जी के गीत से हुआ। इसके बाद कोरोना काल में समाज सेवा का कार्य करने वाले तथा विद्यालय को सहयोग करने वाले अभिभावक गण को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षकों को भी मेडल प्रदान कर सम्मानित किया, जिन्होंने इस संकटपूर्ण स्थिति में भी कम वेतन तथा कुछ शिक्षकों ने तो बिना वेतन के भी शिक्षण कार्य करके देश तथा समाज को योगदान दिया। इसके बाद अध्यापिका ज्योति यादव ने स्वरचित कविता वाचन किया जिसका शीर्षक था “पटाखे रहित दीपावली”।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. गौतम सिंह, निर्देशिका रोया सिंह, समाज सेविका आरके उषा, सीमा वेदांतम,10 न्यूज़ चैनल के संस्थापक प्रसाद माली तथा एन जी ओ “जागो भारत” टीम के सदस्य आकाश एवं चिराग मौजूद थे। विद्यालय की प्रधानाचार्या अदिति बासु रॉय ने बताया कि हमारे विद्यालय ने कोरोना से प्रभावित लोगों की काफी मदद की है। निर्देशिका रोया सिंह ने 5 लाख की धनराशि ऑक्सीजन प्लांट के लिए दान की। प्रधानाचार्या के कुशल नेतृत्व एवम निर्देशन में सूरजपुर एवं थापखेड़ा के 900 मजदूर परिवारों को राशन वितरण किया गया, जिसमें प्रति पैकट 9 किलोग्राम सामग्री थी। इसके साथ ही तीन लेयर वाले 200 मास्क डीआईओएस कार्यालय में सरकारी विद्यालय के बच्चों के लिए दिए गए। न केवल शिक्षक गण अपितु विद्यार्थियों ने भी अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार समाज के लिए योगदान दिया है। अंत में उन्होंने सभी को धन्यवाद दे कर सबका आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का समापन किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>