" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों का प्रतिनिधि विधायक से मिला

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए दूसरे चरण के प्रभावित गांवों के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। किसानों ने जमीन अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे व विस्थापन आदि से संबंधित अपनी मांगे विधायक के सामने रखी। विधायक ने किसानों की जायज मांगों को पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिया। धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि, प्रदेश सरकार से आपकी सभी जायज मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश व जनपद की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होने कहा कि, जेवर के लोग जिस मुक़ाम पर खड़े हैं, उसमें किसानों का अहम योगदान है।

एयरपोर्ट बनने के बाद नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। विधायक ने किसानों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि, प्रदेश की तरक्की आपके हाथों में है। गौरतलब है एयरपोर्ट निर्माण के दूसरे चरण के लिए रन्हेरा, दयानतपुर, मुढरह, कुरैब, वीरमपुर और करौली बांगर आदि गांव की करीब 1365 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होनी है। किसान मुआवजा, विस्थापन नीति आदि को लेकर अधिगृहण को सहमति देने का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान अमरपाल, धर्मेन्द्र, निर्दोष, हरीश, नीरपाल, विनय, नंदू, समयवीर, ईश्वरपाल, विजय, तरुण, जयप्रकाश आदि किसान मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>