" data-ad-slot="">
Categories: HOME

खाद्य विभाग की छापेमारी से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। गुरुवार शाम खाद्य विभाग की अचानक हुई छापेमारी से कस्बा के मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। वहीं खाद्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक दुकानों से मिठाई के सैंपल लिए तथा कई दुकानों से रसगुल्ले व अन्य मिठाई नष्ट कराई। वहीं सूत्रों की मानें तो नामचीन दुकानदारों पर कार्रवाई करने से टीम बचती नजर आई। स्थानीय लोगों के मुताबिक गुरुवार शाम खाद्य विभाग के एफएसओ आरसी गुप्ता व पुलिस टीम ने कस्बा स्थित मिठाई की दुकानों का निरीक्षण शुरू किया। गोल चक्कर स्थित दुकानों से सेंपल लेते हुए दो दुकानों से खराब हो चुके रसगुल्ले व कुछ अन्य मिठाई नष्ट कराई। तथा उसके उपरांत बाजार स्थित एक अन्य दुकान का भी सेंम्पल लेकर रसगुल्ले नष्ट कराए।

इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही अधिकांश मिठाई विक्रेता अपनी दुकान बंद कर फरार गए। दावा किया जा रहा है कि ऐसे दुकानदारों की सूची तैयार कर कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। वहीं लोगों का दबी जुबान कहना है कि कई नामचीन दुकानदार धड़ल्ले से मिलावटी मिठाई बेच रहे हैं तथा मिठाई के साथ डिब्बा तोलकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं लेकिन विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई करने से बचता नजर आता है। छोटी मोटी दुकानों पर कार्रवाई कर औपचारिकता पूर्ण कर ली जाती है। जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगता है। हालांकि करीब 2 घन्टे बाद टीम के लौटने के बाद मिठाई विक्रेताओं ने राहत की सांस ली और पुनः अपने प्रतिष्ठान खोले।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

13 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

3 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>