" data-ad-slot="">

सेंट जोसेफ विद्यालय में (एएसआईएससी) जोनल फुटबॉल टूर्नामेन्ट का हुआ शुभारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग में सेन्ट जोसफ,अंडर-19 बालिका वर्ग में श्रीराम मिलेनियम और अंडर-17 बालक वर्ग में जीसस एण्ड मेरी रहे विजयी

ग्रेटर नोएडा,12 अगस्त। सेंट जोसेफ विद्यालय में (एएसआईएससी) जोनल फुटबॉल टूर्नामेन्ट का आरम्भ हुआ। इस टूर्नामेन्ट में मुख्य अतिथि  विद्यालय के मैनेजर फादर विनॉय, प्राइमरी हेड मिस्ट्रस सिस्टर सीथा तथा जीसस एंड मैरी के प्रधानाचार्य फादर रोजीमॉन थॉमस शामिल हुए। विद्यालय के मैनेजर फादर विनोय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल आरंभ करने की घोषणा की। यह तीन दिवसीय टूर्नामेन्ट 12 से 14 अगस्त तक चलेगा। टूर्नामेन्ट अंडर-14 बालक वर्ग, अंडर-17 बालक वर्ग तथा अंडर-19 में बालक तथा बालिका वर्गों की टीमों के बीच रहेगा।

कुल मिलाकर 13 टीमों की भागीदारी रहेगी। प्रारंभिक मैच अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट जोसफ तथा जीसस एंड मैरी के बीच रहा। जिसमें सेंट जोसफ विद्यालय ने 3-1 से जीसस एण्ड मेरी को पराजित किया। दूसरा मैच अंडर-19 बालिका वर्ग में सेंट पॉल्स अकेडमी (गाजियाबाद) तथा श्रीराम मिलेनियम (नोएडा) के बीच रहा, जिसमें श्रीराम मिलेनियम की बालिकाओं ने 6-1 से विजय प्राप्त की। तीसरा मैच अंडर-17 बालक वर्ग में जीसस एण्ड मेरी (ग्रेटर नोएडा) तथा सेन्ट मेरी (गाजियाबाद) की टीमों के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। जिसमें जीसस एण्ड मेरी 4-0 से विजयी रहा। इसी श्रृंखला में चौथा मैच अंडर-19 बालक वर्ग में श्रीराम मिलेनियम तथा सेंट पॉल्स एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमे सेंट पॉल्स के खिलाड़ियों ने 2-0 से श्रीराम मिलेनियम को पराजित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>