" data-ad-slot="">

सेन्ट जोसेफ स्कूल में जोनल फुटबॉल टूर्नामेन्ट में नौ टीमों के बीच हुआ मुकाबला,विजेता टीम का बढ़ाया उत्साह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ए.एस.आई.एस.सी जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट के अन्तर्गत सेंट जोसफ विद्यालय में कुल नौ टीमों ने भाग लिया। शनिवार को तीन वर्गों में मैच खेले गए अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 जिसमें खिलाड़ी शामिल हुए। अंडर-17 बालक वर्ग में सेंट जोसफ एवं जीसस एंड मैरी के बीच, सेंट मैरी गाजियाबाद तथा सेंट जोसफ अकादमी गाजियाबाद के बीच एवम् सेंटमेरी और सेंट जोसफ के बीच मैच खेले गए, जिसमे जीसस एंड मैरी, सेंट जोसफ अकादमी तथा सेंट जोसफ विद्यालय ने क्रमशः 1-0, 4-0. 7-0 से बढ़त हासिल की। अंडर-19 बालक वर्ग में मैच सेंट पॉल एवम् जीसस एंड मैरी के बीच श्रीराम मिलेनियम एवं सेट जोसफ के बीच, श्रीराम मिलेनियम एवम जीसस मैरी के बीच, सेंट पॉल तथा सेंट जोसफ के बीच खेले गए, जिनमें सेंट पॉल एवम् जीसस एंड मेरी शून्य पर बराबर रहे तथा सेंट जोसफ 3-0 से जीसस एंड मैरी 1-0 तथा सेंट जोसफ 4-0 से विजयी रहे। इसी श्रृंखला में बालिका वर्ग में सेंट जोसफ एवं श्रीराम मिलेनियम के बीच मैच खेला गया जिसमें श्रीराम मिलेनियम की लड़कियों ने 4-0 से बाजी मार ली।

अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट जोसफ एवं श्रीराम मिलेनियम के बीच मैच खेला गया, जिसमें सेंट जोसफ ने 3-0 से मैच को जीतकर अपनी एक और उपलब्धि दर्ज कराई। (ए.एस.आई.एस.सी) जोनल टूर्नामेंट में (अंडर-14 ) बालक वर्ग में सेंट जोसफ विजेता व जीसस एंड मैरी की टीम उपविजेता रही। अडर-17 बालक वर्ग में जीसस एंड मैरी विजेता तथा सेंट जोसफ अकादमी गाजियाबाद उपविजेता रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में सेंट जोसफ विजेता बने, सेंट पॉल उपविजेता रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में श्रीराम मिलेनियम विजेता बने तथा सेट जोसफ उपविजेता।

इस अवसर पर सेंट जोसफ विद्यालय के मैनेजर फादर विनोय, अर्जुन अवार्ड सम्मानित वरुण सिंह भाटी (भूतपूर्व सेंट जोसफ छात्र), जीसस एंड मैरी विद्यालय के प्रिंसिपल फादर राजीमोन थॉमस भी उपस्थित थे। उन्होंने समय-समय पर अपने शब्दों एवं तालियों की गडगडाहट से खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम की समाप्ति पर पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित भी किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>