" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

जे. एस. एकेडमी  में गणतंत्र दिवस उत्सव का आयोजन, संविधान और संस्कृति का दिखा संगम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-तीन स्थित जे.  एस. एकेडमी  प्रांगण में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। संपूर्ण विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों, तिरंगे की शोभा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री आर. के. शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित  प्रधानाचार्या,  सभी शिक्षिकागण एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गान कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भव्य एवं अनुशासित मार्च पास्ट (परेड) रहा। कक्षा पाँचवी से आठवीं तक  के विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकरूपता एवं आत्मविश्वास के साथ मार्च पास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वागत भाषण के उपरांत विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेज़ी एवं संस्कृत भाषाओं में अपने विचार व्यक्त किए। इस बार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की थीम के अनुरूप” वंदे भारत के 150 वर्ष  पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रों ने बताया कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, त्याग और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। विद्यार्थियों ने इसके ऐतिहासिक महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कक्षा नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित रैंप वॉक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया गया। कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों के देशभक्ति नृत्य ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित रैंप वॉक एवं नारों के माध्यम से उनके अमूल्य बलिदानों को स्मरण किया। कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर विविधता में एकता का सुंदर संदेश दिया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘संविधान का महत्व’ विषय पर आधारित नाटक रहा, जिसे  प्री प्राइमरी विभाग के विद्यार्थियों ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने “Protect Democracy – Say No to Corruption” विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देकर लोकतंत्र की रक्षा एवं ईमानदारी के महत्व को दर्शाया।  निदेशक आर. के. शर्मा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में भारतीय संविधान की गरिमा, उसके आदर्शों तथा अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति निष्ठावान, कर्तव्यपरायण एवं नैतिक मूल्यों से युक्त नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया तथा राष्ट्र के विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित किया। विद्यालय की  प्रधानाचार्या  खुशबू शर्मा  ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों के पालन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है और अनुशासन, ईमानदारी एवं परिश्रम के माध्यम से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>