ग्रेटर नोएडा। समसारा विद्यालय ने छठें डॉक्टर भाई महावीर इंटर स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025-26 के अंडर-15 बॉयज की कैटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता भाई परमानंद विद्या मंदिर दिल्ली में 16 और 17 जनवरी को आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में समसारा के प्रतिभागियों ने स्कॉटिश स्कूल नोएडा को हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने जीडी गोयंका स्कूल ईस्ट दिल्ली को पराजित किया और फाइनल प्रतियोगिता में समसारा विद्यालय के प्रतिभागियों ने परमानंद विद्या मंदिर के प्रतिभागियों को पराजित किया और यह ख़िताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर विद्यार्थियों को 11,000 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई और बास्केटबॉल प्रतियोगिता के कप्तान तेजस सहनी को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब दिया गया। समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति बत्रा ने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह स्कूल का और अपना नाम रोशन करने की इच्छा जाहिर की l उन्होंने इस उपलब्धि पर कोच सैफ को सराहा और समस्त समसारा परिवार को बधाई दी l
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…