" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

एआई  विषय पर  आई ट्रिपल ई की अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस ग्रेटर नॉएडा में आयोजित, प्रस्तुत किए गए शोध-पत्र

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। कृत्रिम बौद्धिकता से परिवर्तित होते हुए परिदृश्य में “सस्टेनेबल कंप्यूटिंग तथा एकीकृत संचार व्यवस्था  और  भविष्य की आपार संभावनाओं के विषय” पर आई ट्रिपल ई  उत्तर प्रदेश चैप्टर द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय सम्मलेन का शुभारम्भ शुक्रवार ग्रेटर नोएडा के आईआईटी रूडकी कैंपस में हुआ। सम्मलेन  हेतु  देश विदेश के शोधार्थियों, छात्रों, प्राध्यापकों के लगभग 250  शोध  पेपर्स का चयन हुआ है तथा कुल 1500 शोध पेपर्स  प्रेषित किये गए। चयनित  लगभग 250 शोधार्थी अपने कार्य को सम्मलेन में प्रस्तुत कर रहे है। सम्मलेन का उद्घाटन  अनुराग गोयल,(कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय  के भूतपूर्व  सचिव), जयंत कृष्णा (पूर्व सीईओ, प्रधानमंत्री स्किल इंडिया मिशन तथा सीओओ राष्ट्रीय कौशल विकास निगम), डॉक्टर सतीश कुमार सिंह (डीन ट्रिपल आई टी प्रयागराज) ने किया।

इस दो दिवसीय सम्मलेन तथा कार्यशाला में आई टी सेक्टर तथा उद्योग जगत के विद्वान् भी अपने विचार रख रहे है। सम्मेलन में अनुज तिवारी (माइक्रोसॉफ्ट), अमन कौशिक (फुलक्रुम पुश), वरुण शर्मा (इनफ़ोसिस), सरोज पटनायक (पी डब्लू सी), तरुण गुप्ता (एल एन्ड टी माइंडट्री) , कार्तिकेय रमन (ग्रांट थॉर्नटन), नितिन चतुर्वेदी (डाटा फ्लो), रजनी सिंह (एक्सेंचर), डॉक्टर स्वेता सिन्हा, (कैंपस कैटेलिस्ट कंसल्टिंग)  अभिषेक सिन्हा, डॉक्टर विकास द्विवेदी  तथा कई अन्य दिग्गज भी  इस विषय पर अपने विचार रख रहे है।  कार्यक्रम में मंगलमय इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉक्टर अतुल मंगल, लॉयड इंस्टिट्यूट के सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर राजीव अग्रवाल तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सम्मलेन के संयोजक डॉक्टर ए.पी. श्रीवास्तव तथा पीयूष शंकर गर्ग ने बताया कि आई ट्रिपलई द्वारा प्रायोजित यह कांफ्रेंस शैक्षिक शोधार्थियों तथा इंडस्ट्री प्रतिनिधियों के विचार संगम का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है जिसमे भविष्य की आवश्यकतों को समझने और साथ कार्य करने के महत्वपूर्ण  अवसर है जिससे शैक्षिक रिसर्च के व्यवसायिक और ज्यादा उपयोग की अपार संभावनाएं है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>