ग्रेटर नोएडा। बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अनुसंधान एवं विकास विभाग द्वारा “गंजेपन” पर शोधकार्य शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। गंजेपन के लक्षणों से ग्रसित रोगी निःशुल्क पंजीकरण करवा कर शोधकार्य के अन्तर्गत निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस शोधकार्य का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. सी.पी. शर्मा ने किया। शोधकार्य कार्यक्रम में सम्मिलित चिकित्सक गण डॉ. काथिका चट्टोपाध्याय (मुख्य सर्वेक्षक), डॉ. विशाल सिंह चौहान, डॉ. अशविनी नायर (सहायक मुख्य सर्वेक्षक), तथा सहायक सर्वेक्षक डॉ. रवि पोसवाल, डॉ. अजय कुमार, डॉ. नेहा नागर, डॉ. श्रद्धा खन्ना उपस्थित रहे।
बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में “गंजेपन” पर शोधकार्य प्रारंभ






