समसारा विद्यालय में सत्र 2026-27 के अलंकरण समारोह में बच्चों को दी गयी जिम्मेदारी

Responsibilities given to children in the decoration ceremony for the session 2026-27 at Samsara Vidyalaya

ग्रेटर नोएडा। समसारा विद्यालय में सत्र 2026-27 के अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें चयनित स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को बैज प्रदान किए गए। इस समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई,  इसके पश्चात समसारा विद्यालय के संस्थापक श्री ताराचंद शास्त्री को नमन किया गया और उसके पश्चात समूह गीत प्रस्तुत किया गया।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  लेफ्टिनेंट कर्नल योगेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी स्टूडेंट काउंसिल सदस्यों को बैजेस प्रदान किए गए और समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर शालिनी प्रसाद  ने शपथ दिलवाई।  समसारा विद्यालय में सत्र 2026 27 में स्कूल कैप्टन के पद पर तान्वी सिंह का चयन हुआ, डिसिप्लिन कैप्टन के पद पर नंदिनी उपाध्याय चयनित हुई और स्पोर्ट्स कैप्टन के पद पर अलंकृत प्रियम का चयन हुआl इसके अलावा सभी हाउसों के हाउस कैप्टन और वाइस हाउस कैप्टन के पद का भी चयन हुआ। इस कार्यक्रम में छात्र सशक्तिकरण शीर्षक पर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल योगेंद्र सिंह  ने बच्चों को सदैव अनुशासन के मार्ग पर चलने की सीख दी। इस समारोह में समसारा विद्यालय की सत्र 2025 – 26 की  द -पोस्ट का भी उद्घाटन हुआ। समसारा विद्यालय के डायरेक्टर अकादमी और सिस्टम कर्नल ज्ञान सिंह तोमर भी इस समारोह में शामिल रहे।  उन्होंने चयनित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई दी और अपना निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने की सीख दी।

Spread the love