" data-ad-slot="">

रोबोट करेगा सेनिटाइज और पहुंचाएगा सामान, इंजी. के छात्र ने बनाया मशीन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

लखनऊ/ग्रेटर। कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान देश में कई तरह के प्रयोग और खोज हो रही है। बंसल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के शिक्षकों और छात्र ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जिसके द्वारा लैब में बिना कांटेक्ट में आये काम किया जा सकता है। इस रोबोट के माध्यम से केमिकल और इंस्ट्रूमेंट एक लैब से दूसरी लैब में भेजे जा सकते है और इस तरह से छात्रों और लैब इंचार्ज के बीच क्लोज कांटेक्ट नहीं होता है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा सकेगा और इसमें मदद मिलेग। इस रोबोट में ऑटो सैनीटाइज़र भी लगा हुआ है जो स्वतः केमिकल के डब्बों और इंस्ट्रूमेंट को सैनीटाइज़ कर देता है। छात्रों और शिक्षकों द्वारा इसमें और भी फीचर्स बढ़ने के लिए काम किया जा रहा है। इसका पेटेंट भी जल्द ही फाइल किया जायेगा। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह ने बताया की रोबो का निर्माण बायोटेक फाइनल ईयर के छात्र अमित पाल ने किया है। संस्था के चेयरमैन जी. एस. अग्रवाल एवम डायरेक्टर प्रोफेसर एस. के. अग्रवाल ने कहा की यह प्रशंसनीय इनोवेशन न सिर्फ छात्रों को लैब में सुरक्षित सहायता प्रदान करने का एक अच्छा उदहारण साबित होगा बल्कि देश के युवाओं को खुद के भीतर उद्यमशीलता की भावना के साथ ही अनुसंधान के क्षेत्र में आगे जाने के लिए उन्हें प्रेरित करेगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>