32 पेटी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने बीती रात वाहन चैकिंग के दौरान कार में तस्करी कर अवैध शराब ले जा रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से हरियाणा मार्का 23 पेटी देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने शराब व गाड़ी जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार मंगलवार रात क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना पर रबूपुरा-जेवर मार्ग पर चैकिंग करते हुए महिन्द्रा कार का रूकने का इशारा करने पर चालक ने गाड़ी की रफतार तेज कर भागने का प्रयास किया लेकिन उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान कार से 23 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई है तथा पूछताछ में तीनों आरोपियों की पहचान महेश पुत्र सुकन, बंटी पुत्र विजेन्दर, व मनोज पुत्र प्रेमचंद निवासी मोर थाना टप्पल के रूप में हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि उक्त काफी समय से तस्करी में लिप्त हैं तथा शराब आगामी दिनों पंचायत चुनाव या त्यौहारों पर भंड़ारण के उद्देश्य स ेले जाई जा रही थी। गौरतलब है कि क्षेत्र के हरियाणा सीमावर्ती होने के कारण यहां से बडे पैमाने पर अवैध शराब की तस्करी होती है और शराब माफिया अक्सर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर अपने धंधे को अंजाम देते हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…