" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सहकारी समिति पर सहकार संवाद का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। बुद्धवार को कस्बा स्थित सघन सहकारी समिति पर सहकार भारती गौतम बुद्ध नगर के तत्वाधान में किसानों के साथ सहकारी संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों की आय दोगुनी करने एवं अन्य क्षेत्रों में समितियों के व्यवसाय के सम्बंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सलाहकार रमाशंकर जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए समितियों के व्यवसाय को अन्य क्षेत्रों में भी किया जाये। जिसे रेशम कीट व मधुमख्खी पालन, हाड्रीकल्चर, हेल्थ सोसायटी के रूप में किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री प्रवीन सिंह, संयोजक हीरेन्द्र मिश्रा, महामंत्री लक्ष्मण पात्रा व जिला सहकारी बैंक बुलंदशहर के अध्यक्ष अनिल शर्मा आदि ने भी उक्त सम्बंध में अपने विचार रखे। जेवर के खंड़ विकास अधिकारी आलोक रंजन सिंह ने संचालन करते हुए कहा कि अब आने वाले समय में समितियां सिर्फ खाद्य, बीज एवं गेंहू, धान आदि की खरीद तक ही सीमित नहीं रहेंगी बल्कि हेल्थ सैक्टर, बच्चों की शिक्षा की दिशा एवं अन्य क्षेत्रों में भी काम करना सुनिश्चित करेंगी। इस मौके पर समिति सचिव धर्मवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, कोमल प्रधान, सुरेश चंद, बिजेन्द्र भाटी, हिम्मत सिंह, देवेन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा, बीरपाल सिंह, प्रेम कुमार, पप्पू, ऋषिराज, आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>