" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सरबजीत सिंह को  IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन पद की फिर से  मिली जिम्मेदारी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने सरबजीत सिंह को वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए पुनः आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर का चेयरमैन नियुक्त किया है। पुनर्नियुक्ति पर सरबजीत सिंह ने आईआईए के राष्ट्रीय नेतृत्व, ग्रेटर नोएडा चैप्टर की संपूर्ण कार्यकारिणी समिति, सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं समस्त सदस्यगण के प्रति विश्वास एवं सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रति एक महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल की सभी उपलब्धियाँ कार्यकारिणी समिति, सदस्यगण एवं शासन-प्रशासन के सकारात्मक सहयोग का सामूहिक परिणाम हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, गौतमबुद्धनगर प्राधिकरण तथा उद्योगों से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आगामी कार्यकाल में भी इसी समन्वय और सहयोग के साथ उद्योग हितों, सदस्य सेवाओं एवं औद्योगिक विकास के लिए और अधिक प्रभावी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने आईआईए ग्रेटर नोएडा परिवार से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता, रचनात्मक सुझाव एवं सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि हमारी टीम की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। सामूहिक प्रयासों से हम आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

13 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

3 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>