" data-ad-slot="">
Categories: HOME

उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,04 जुलाई। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रमुख प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अथर्व (360/400) – सब यूथ बालक वर्ग, अंशिका (360/400) -सब यूथ बालिका वर्ग, विराट (355/400) – यूथ बालक वर्ग, ओम (355/400) – यूथ बालक वर्ग तथा आरव (352/400) – सब यूथ बालक वर्ग शामिल रहे। विद्यालय के लिए विशेष गर्व का विषय रहा कि तेजश भाटी ने 338/400 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया तथा अपने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी एवं प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी लगन, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास की सराहना की। उन्होंने शूटिंग कोच वत्सला के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग की भी प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी विद्यालय का नाम इसी प्रकार गौरवान्वित करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>