दिल्ली/नोएडा। शारीरिक रूप से अक्षम बच्चें अक्सर कई कठिनाईयों का सामना करते हैं, एक तो शारीरिक और दूसरा मानसिक, लेकिन जब उनकी शिक्षा के साथ-साथ उनके समग्र विकास की बात आती है तो सरकार के साथ-साथ कई स्वयं सेवी संस्थाएं भी उनके लिए सीखने और सामाजिक बातचीत को आसान बनाने के लिए प्रयास करती है। ऐसे ही दिल्ली स्थित एक संस्था सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड है जो शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों की मदद के लिए हाथ आगे बढाया है।
संस्था के मैनेजिंग डारेक्टर विवेक तिवारी ने अपने संस्था के स्थापना दिवस पर नोएडा के ऐसे विद्यालयों का दौरा किया जहां उन्होने ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इसबीच विवेक तिवारी ने आगामी ठंड को देखते हुए बच्चों को स्वेटर भेंट किया और साथ में उनके साथ चाय और नाश्ता किया। छात्रों से साथ उनकी बातचीत…एक बानगी प्रस्तुत करती है। बच्चों के साथ उनका प्रेम ऐसा लग रहा था कि जैसे बच्चे उनके परिवार के सदस्य हो। इसके साथ साथ विवेक तिवारी ने नोएडा स्थित आई केयर हॉस्पिटल का दौरा किया जहां संस्था की और से 200 जरूरतमंदों लोगोॱके मोतियाबिंद के ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त करवाया था। विवेक तिवारी के नेतृत्व में सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड समय ऐसे बच्चों के मदद के लिए हाथ बढ़ाते रहते है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…