प्रयागराज/सैदाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती प्राथमिक विद्यालय हकीम पट्टी, सैदाबाद प्रयागराज के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। सभी अध्यापक व बच्चों ने मिलकर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया। प्रधान अध्यापक राजेश मिश्र जी के द्वारा सरदार जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न कार्यक्रमों जैसे कुर्सी दौड़ ,नींबू- चम्मच दौड़, गणित दौड़, भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताओं का संचालन सहायक अध्यापक ज्ञान प्रकाश के निर्देशन में संपन्न कराया गया।
सहायक अध्यापक महेंद्र कुमार , आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती संगीता देवी , विद्यालय के रसोईया स्टाफ श्रीमती मंजू एवं श्रीमती उषा द्वारा आज के कार्यक्रम में अनुकरणीय सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम के प्रधान श्रीमती काजल पटेल जी उपस्थिति रही। मिष्ठान व एम.डी.एम. वितरण पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…