ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जी डी गोएंका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में शनिवार कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया। वार्षिक उत्सव की थीम गोयनका के साथ दुनिया की खोज करें। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों की सभ्यता,संस्कृति और वहाँ की लोक संस्कृति को गीत संगीत,नृत्य, भाषण, नाट्य अभिनय,चित्र प्रदर्शनी आदि रंगारंग क्रार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिसमें विधार्थियों ने दूसरे देशों के साथ साथ भारत की इनक्रेडिबल भारत की विभिन्न झाकियों और उपलब्धियों जैसे जी-20, चंद्रयान मिशन आदि की भी उत्तम प्रस्तुति पेश की गई।
कार्यकम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने और छात्रों द्वारा गणेश वंदना के साथ हुई। फिर यह यात्रा इजिप्ट ,रोम, फ्रांस,, ब्राजील, जापान, ऑस्ट्रेलिया, चाइना,आगरा, दिल्ली होते हुए चंद्रयान के साथ साथ चाँद तक पहुंची और फिर हमारे नन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर आकर रूकी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश्वर भल्ला थे, जिन्होंने भारत और विदेशी परियोजनाओं में मानव संसाधन के क्षेत्र में काम किया है, उन्होंने विद्यार्थिओं सहित सभी शिक्षकों, प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल और मैनेजमेंट को इस उत्तम कार्यक्रम आयोजन के साथ अतिउतम प्रस्तुति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…