" data-ad-slot="">

शारदा अस्पताल ने रिचर्ड वुल्फ सेंटर के साथ मिलकर भारत में इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शारदा अस्पताल ने प्रसिद्ध चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनी, प्राइमा विस्टा-रिचर्ड वुल्फ अकादमी जर्मनी के साथ साझेदारी करके इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर रोगियों के देखभाल की नवीनतम तकनीकों को बढ़ाना है। यह भारत में अपनी तरह का पहला इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर होगा। इस सेंटर का उद्घाटन वाई.के. गुप्ता, वाइस चेयरमैन, शारदा अस्पताल और प्रो-चांसलर, शारदा विश्वविद्यालय एवं डॉ. ए.के गडपायले, चिकित्सा अधीक्षक, शारदा अस्पताल द्वारा किया गया। शारदा अस्पताल में यह सेंटर अपने आप में देश का पहला ऐसा बड़ा केंद्र है जो लोगों को आईसीयू में एक्यूट ब्रोंकोस्कोपी वाले मरीजों की देखभाल करने वाले पेशवरों के लिए पूरी तरह से समर्पित होगा। अस्पताल यह सुनिश्चित करना चाहता है कि गंभीर परिस्थितियों में लोगों की मदद  के लिए डॉक्टरों और नर्सों के पास सर्वोत्तम प्रशिक्षण और कौशल हो। इस पहल पर अपने  भाव व्यक्त करते हुए आईएससीसीएम प्रेसिडेंट साइटेशन अवार्ड प्राप्त, शारदा हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट एंड इंटरवेंशनल इंटेंसिविस्ट डॉ. मनीष भारती ने बताया कि आज तकनीक का स्तर बहुत ऊँचा हो चुका है और चिकित्सा क्षेत्र में भी तकनीक एक अहम भूमिका निभा रही है। हमें इस साझेदारी पर गर्व है और हम मानते है कि यह इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर एक्यूट ब्रोंकोस्कोपी आईसीयू में मरीजों की देखभाल के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा। यह पहल शारदा ग्रुप की मानव जाति की सेवा करने के मिशन के लिए समर्पित है।

स्टीफन गिले, डायरेक्टर ऑफ़ क्लिनिकल कस्टमर सपोर्ट, रिचर्ड वोल्फ जी.एम.बी.एच ने भी इस साझेदारी पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा “वर्तमान समय में ब्रोंकोस्कोपी आईसीयू रोगियों की खास जरूरत है। इसमें बीमार रोगियों में परिणाम बदलने की क्षमता है। शारदा हॉस्पिटल के साथ हमारा यह सहयोग चिकित्सा क्षेत्र में प्रभावशाली कदम है और यह पहल हमारे मिशन, शिक्षा और ज्ञान पर आधारित है, जो चिकित्सा क्षेत्र में नए और सकारात्मक बदलाव लाएगा।” शारदा हॉस्पिटल और प्राइमा विस्टा-रिचर्ड वुल्फ एकेडमी, जर्मनी के बीच यह सहयोग रोगियों  के देखभाल व्यवस्था  बेहतर करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में क्रांति लाने  के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से, रोगियों को लाभान्वित करने के लिए चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के इनोवेशन, ज्ञान-साझाकरण और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>