ग्रेटर नोएडा/नोएडा। रामाज्ञा स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन में मनाया गया प्रतिभा और उत्कृष्टता का भव्य उत्सव।नोएडा, 8 नवंबर 2023: रामाज्ञा स्कूल, नोएडा एक्सटेंशनने एक भव्य कार्यक्रम और पुरस्कार समारोह की मेजबानी की, जिसमें छात्रों, विभिन्न स्कूलोंके प्रिंसिपलों और सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। प्रतिभा औरउत्कृष्टता के इस उत्सव ने इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों के दिलों पर एक अमिट छापछोड़ी।इस कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित प्राचार्यों और सम्मानित अतिथियों ने दीपप्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद, रामाज्ञा स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा”वंदे मातरम” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। छात्रों के इस देशभक्तिपूर्ण प्रदर्शन ने मंच पर धूम मचा दिया और सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हुए दर्शकोंका मन मोह लिया।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, सुश्री प्रियंका सिंह, प्रिंसिपल, रामाज्ञा स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन, ने कहा, “हमारे छात्रों के समर्पण और प्रतिभा के प्रमाण के रूप में उपलब्धियों से भरीयह शाम उत्कष्टता को बढ़ावा देने के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।हमारे छात्र ही हमारे भविष्य हैं और इस तरह के आयोजन उनमें से प्रत्येक के भीतर कीअसीमित क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करते हैं।” रामाज्ञा स्कूल के छात्रों ने इस रंगारंग कार्यक्रम में लुभावने नृत्य औरमनमोहक बैंड की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद जबमशहूर हास्य कलाकार सुनील पाल ने मंच पर अपनी हास्यप्रद कॉमेडी से समां बांधा तोउपस्थित जन-समुदाय में हंसी के ठहाके गूंज उठे।इस शाम का सबसे महत्वपूर्ण क्षण भव्य पुरस्कार समारोह था जिसमें सिने अभिनेतागुलशन ग्रोवर ने पुरस्कार वितरित किए।
इस समारोह में विभिन्न श्रेणियों मेंउत्कृष्ट व्यक्तियों और संस्थानों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें ग्रीनआइकन अवार्ड, ब्रांड ब्रिलिएंस अवार्ड (ट्रॉफी और प्रमाणपत्र), हाईराइज हीरोज अवार्ड (केवल प्रमाण पत्र), और इको सोल्जरविनर अवार्ड (ट्रॉफी और प्रमाण पत्र) शामिल थे। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्टता औरसमर्पण को मान्यता देते हुए दस सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।इस कार्यक्रम में लाइफ कोच रमिता तनेजा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। सभीप्रतिभागियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करने के साथ ही शानदार कार्यक्रम केआयोजन में उनके अथक प्रयासों के लिए रामाज्ञा स्कूल और उसकी डिजिटल टीम को विशेषसराहना की गई। इस समारोह का समापन राष्ट्रगान भव्य प्रस्तुति के साथ किया गया जिससे सभी मेंएकता और गौरव की भावना जागृत हुई।यह कार्यक्रम रामाज्ञा स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन के छात्रों और व्यापक शैक्षिकसमुदाय की उल्लेखनीय प्रतिभा, समर्पण और भावना का एक जीवंत उत्सव था जिसकेअंतर्गत युवा प्रतिभाओं को पोषित करने, उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की स्कूल की अटूटप्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…