" data-ad-slot="">

इजरायल और फिलिस्तीन संकट पर एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेनो में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सिमुलेशन का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के तत्वाधान में यूथ मॉडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सिमुलेशन का आयोजन किया गया। जिसमें सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए बच्चों ने अपने-अपने देश के मतों को जाहिर किया। बता दें कि इजरायल और फिलिस्तीन संकट के बाद से जो दुनिया भर में भूराजनीति परिदृश्य में बदलाव देखें जा रहे हैं उन सारे बदलावों का इस सिमुलेशन में भी खासा ध्यान रखा गया था। कई देश जैसे अमरिका और फ्रांस खुलकर इजरायल का समर्थन करते नजर आए वहीं कुछ देश जैसे इराक और ब्राजील जैसे देशों ने फिलिस्तीन का साथ दिया।

कार्यक्रम के अंत में एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा के महानिदेशक प्रो. डॉ. अजय राणा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि हमें इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरत है, जहां लोगों को अंतरराष्ट्रीय संबधों के बारे में जानकारी मिले। उन्होंने अपने वक्तव्य में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के हेड ऑफ इंस्टीट्यूट डॉ. नंदिता त्रिपाठी,और उनकी टीम के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की सहायक प्राध्यापिका प्रो. ज्योतिष्णा दिक्षित ने किया। वहीं इस कार्यक्रम में एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के रजिस्ट्रार अनिल कुमार चौधरी, डीन एकेडमिक्स प्रो. जसबीर जस्सी और डीन मैनेजमेंट एण्ड एलाइड डोमेन ब्रिगेडियर हरदीप धानी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक प्रो. राजीव सेमवाल, प्रो. आभा पांडे, प्रो. अनुभव चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>