ग्रेटर नोएडा,02 अक्टूबर। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क 3, ग्रेटर नोएडा में विद्यालय परिसर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन तथा गणेश वंदना के साथ हुआ। डांडिया बनाम गरबा की इस सांस्कृतिक शाम ने सभी को असीम आनंद प्रदान किया। अपने व्यस्त दैनिक कार्यक्रम के पश्चात आनंद के कुछ क्षण निकाल लोगों ने इस संध्या का आनंद लिया।
बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ पारंपरिक परिधान में कार्यक्रम में भाग लिया। गरबा और डांडिया नृत्य की धूम से सारा वातावरण संगीत के साथ बच्चों की किलकारियों से गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व घोषित-सर्वश्रेष्ठ पोशाक पुरस्कार, महिला व पुरुष, सर्वश्रेष्ठ नर्तक/नर्तकी, पुरस्कार आदि प्रदान किए गए। डीडब्ल्यूपीएस परिवार के इस सफल व रोचक आयोजन ने लोगों को तनाव मुक्त कर असीम आनंद के क्षण प्रदान किए, सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…