ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 153 वीं जयन्ती के अवसर पर सेंट जोसफ विद्यालय में बापूजी को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया है। आज के इस दिन को छात्रों ने एक पर्व के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिन्टो व प्रबन्धक फादर विनॉय ने बापूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। विद्यार्थियों ने गाँधी जी के जीवन तथा भारत को स्वतंत्रता दिलाने में उनके अतुल्य योगदान को नाटक, नृत्य तथा लघु नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों ने गाँधी जी के सिद्धातों- सत्य, अहिंसा तथा प्रेम का संदेश देने के लिए मनमोहक नृत्य तथा गायन भी प्रस्तुत किए।
विद्यालय परिसर गाँधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम-पतित पावन सीता राम” की ध्वनि से गूंज उठा। इसी के साथ छात्रों द्वारा दशहरा के उपलक्ष्य में भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने श्रीराम के जीवन की महिमा को दर्शाने के लिए रामायण मंचन किया। जिसमें श्रीराम के वनवास काल, सीताहरण तथा रावण वध को दिखाकर बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाई गई। कार्यक्रम के समापन पर विदयालय के प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिंटो ने छात्रों को गाँधी जी के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया तथा प्रेम, शांति और बन्धुत्व की भावना को देश की प्रगति का आधार बताया।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…