" data-ad-slot="">

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित फ्रेशर पार्टी में गायिका रश्मीत कौर ने दी मनमोहक प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। मशहूर गायक रश्मीत कौर ने अद्भुत प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांधा। इस कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जीएनआईओटी- इंजीनियरिंग), सहित जीएनआईओटी-एमबीए, जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (जीआईपीएस), जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (जीआईएमएसएआर), ग्रेटर नोएडा एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (जीएनएएलएसएआर) के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान और बुद्धिमत्ता के प्रतीक शुभ दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुई। समारोह का नेतृत्व अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, सीईओ स्वदेश कुमार सिंह  एवं जीएनआईओटी समूह के सभी संस्थानों के डायरेक्टर, प्रिंसिपल और सभी गणमान्य व्यक्तियों ने किया। मशहूर गायिका रश्मीत कौर ने अद्भुत प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांधा। कार्यक्रम में जीएनआईओटी, समूह के सभी कॉलेजों के छात्रों द्वारा रैंप वॉक, समूह नृत्य, गायन, एकल नृत्य प्रदर्शन शामिल हैं। प्रदर्शनों ने जीएनआईओटी समूह के छात्रों की अपार प्रतिभा और उत्साह को प्रदर्शित किया, जिससे यह कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। जीएनआईओटी-बी.टेक से हर्षदीप सिंह को मिस्टर फ्रेशर, आंचल पाठक को मिस फ्रेशर, जीएनआईओटी- बीसीए से आकाश सिंह को मिस्टर फ्रेशर, राजनंदिनी को मिस फ्रेशर, जीएनआईओटी- इंजीनियरिंग से सनी वर्मा को मिस्टर पर्सनैलिटी और आकृति सिंह को मिस पर्सनैलिटी के रूप में चुना गया।

जीएनआईओटी-एमबीए से कार्तिक राजपूत को मिस्टर फ्रेशर, आंचल डोंडियाल को मिस फ्रेशर, जीएनआईओटी-बीबीए से सक्षम शर्मा को मिस्टर फ्रेशर, आंचल मिश्रा को मिस फ्रेशर, जीएनआईओटी-एमबीए इंटीग्रेटेड से हार्दिक त्यागी को मिस्टर फ्रेशर, दीक्षा यादव को मिस फ्रेशर और जीएनआईओटी-एमबीए से दिव्यांश मिश्रा को मिस्टर पर्सनैलिटी और काजल पांडे को मिस पर्सनैलिटी के रूप में चुना गया।

जीआईपीएस- बीबीए से अभिमोहन सूरी को मिस्टर फ्रेशर, अनन्या को मिस फ्रेशर, जीआईपीएस- बीसीए से अभिषेक को मिस्टर फ्रेशर, रितिका को मिस फ्रेशर, जीआईपीएस- बी.कॉम (पी) से राज कुमार को मिस्टर फ्रेशर, जाहन्वी को मिस फ्रेशर, जीआईपीएस- बी.कॉम (एच) से अर्णव को मिस्टर फ्रेशर, अविका को मिस फ्रेशर, जीआईपीएस- बी.एससी. (सीएस) से अभय प्रताप को मिस्टर फ्रेशर, श्वेता को मिस फ्रेशर और जीआईपीएस से शेष नारायण तिवारी को मिस्टर पर्सनैलिटी और सना को मिस पर्सनैलिटी के रूप में चुना गया।

जीआईएमएसएआर – फार्मा से अमित को मिस्टर फ्रेशर, सलोनी को मिस फ्रेशर, आकाश को मिस्टर पर्सनैलिटी और प्रियंका भंडारी को मिस पर्सनैलिटी के रूप में चुना गया। जीएनएएलएसएआर- एलएलबी से मनु प्रसाद यादव को मिस्टर फ्रेशर, तमन्नत मीनाक्षी को मिस फ्रेशर, सुजल भाटी को मिस्टर पर्सनैलिटी और अंजलि कश्यप को मिस पर्सनैलिटी के रूप में चुना गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>