" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

उत्तराखण्डी कलाकारों ने उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समिति के कार्यक्रम में बिखेरा जलवा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

लोक गायक सौरभ मैठाणी और ख़ुशी जोशी ने ग्रेटर नोएडा में बिखेरी उत्तराखंडी लोक संस्कृति की छटा

ग्रेटर नोएडा,15 दिसम्बर। उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति ने धर्म पब्लिक स्कूल प्रांगण में एक भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने पहाड़ी लोकसंस्कृति की खुबसूरत छटा बिखेरी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवत मनराल द्वारा निर्देशित खूबसूरत नृत्य नाटिका “वीर माधो सिंह भंडारी”, “हम उत्तराखंडी छां” तथा उतराखंड की प्रसिद्ध माँ नन्दा देवी राजजात की खूबसूरत झांकी रही। करीब 6 घंटे तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में उत्तराखण्ड से आये कलाकारों ने एक तरफ जहाँ अपने मधुर लोक गीत-संगीत से ग्रेटर नोएडा में उत्तराखण्ड की संकृति की छटा बिखेरी, वहीँ अपने जबरदस्त गानों से उपस्थित दर्शकों को झूमने/नाचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठाणी, लोक गायिका ख़ुशी जोशी, लोक गायिका शशि पाठक, लोक गायक किशोर कबड़वाल आदि लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक जबरदस्त लोकगीत प्रस्तुत किये। वहीँ सुप्रसिद्ध मंच संचालक एवं हरफनमौला हास्य कलाकार पन्नू गुसाईं ने कॉमेडी के साथ-साथ उत्तराखंडी लोक गीतों की खूबसूरत प्रस्तुतियां पेशकर दर्शकों भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत एवं कार्यकारिणी की टीम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसीपी ललित मोहन नेगी, विशिष्ट अतिथि धर्मवीर चौधरी (संस्थापक धरम पब्लिक स्कूल), नोएडा महाकौथिक के मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान, एक्टिव सिटीजन टीम के हरेंद्र भाटी तथा उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत, जनेंद्र रावत (संपादक देवभूमि स्मारिका) द्वारा समिति की वार्षिक स्मारिका “देवभूमि स्मारिका भाग-11 का विमोचन किया गया।

इसके साथ ही समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले उत्तराखंड मूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवाएं रहे उत्तराखंड मूल के डॉक्टर्स, एक्टिव सिटीजन टीम सहित ग्रेटर नोएडा शहर की विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं/व्यक्तियों को समिति द्वारा इस मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संगीत गौरव नेगी का था, जबकि मंच संचालन उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार पन्नू गुसाईं द्वारा किया गया। जिसमें उनके साथ उत्तराखंड समिति ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ उद्घोषक डीएस नेगी तथा त्रिलोक पंवार भी संयुक्त भूमिका में रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस के एसीपी ललित मोहन नेगी (एनकाउंटर स्पेशलिस्ट), विशिष्ट अतिथि धर्मबीर चौधरी, नोएडा महाकौथिक की संयोजिका इंदिरा चौधरी, एक्टिव सिटीजन के हरेंद्र भाटी, डॉ विकास भारद्वाज, डॉ रविंद्र वर्मा, डॉ. सी. पी. एस चौहान, डॉ. कैलाश भट्ट, एक्स मरीन कमांडो डी एस नेगी, उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के समस्त पदाधिकारियों सहित सैकड़ों गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>