ग्रेटर नोएडा। होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने स्वर्गीय श्रीमती तारा तोमर मेमोरियल 18वीं इंटर-स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी की है। यह भव्य आयोजन सह- विद्यालयों के बीच सद्भाव और स्वस्थ खेल के माहौल को विकसित करने के लिए किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ विद्यालय निदेशक शम्मी तोमर एवं प्रधानाचार्य अंजू पुरी द्वारा मां सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ विद्यालय की टीमों ने भाग लिया है। टीमों के परिचय के बाद पहले दिन का पहला मैच जीसस एंड मैरी एवं दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के बीच खेला ,गया जिसमें जीज़स एंड मैरी टीम ने 4-0 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में अर्सलाइन कान्वेंट स्कूल की टीम ने ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल को हराकर 1-0 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में एस्टर पब्लिक स्कूल ने होली पब्लिक स्कूल, आगरा को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। चौथे मैच में होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम ने कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की टीम पर जीत हासिल की।
शनिवार को पहला मैच अर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल विपक्ष में एस्टर पब्लिक स्कूल, दूसरा मैच होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा विपक्ष में जीज़स एन्ड मैरी स्कूल सेमी-फाइनल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सेमीफाइनल के बाद होने वाला फाइनल मैच विजेता टीम का निर्णय करेगा, जिसके लिए हम सभी बेहद उत्साहित है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या अंजू पुरी और निदेशक शम्मी तोमर समन्वयक सुनीता सिंह, निशा जानी संग खेल अध्यापक उपस्थित रहे।






